16 Apr 2024, 19:54:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी मिस्टर इंडिया अनिल कपूर के साथ काम कर रोमांचित महसूस कर रही है। दिशा पाटनी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मलंग’ को लेकर चर्चा में है। दिशा पाटनी का फिल्म 'मलंग’ से बिकिनी लुक भी खूब वायरल हो रहा है। बिकिनी में दिशा की फिटनेस भी साफ नजर आ रही है। दिशा ने इस फिटनेस के लिए जिम में घंटों मेहनत की थी। इसके अलावा दिशा की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें दिशा टेस्टी खाना खाती नजर आ रही हैं। मलंग में दिशा के को-स्टार ने उनकी ये तस्वीर शेयर की है। अनिल कपूर ने इसे शेयर करते हुए लिखा, 'और लोगों को लगता है कि वह खाना नहीं खाती। शुक्रिया ब्रंच के लिए।' दिशा ने अनिल कपूर को बेहतरीन को-स्टार बनने के लिए शुक्रिया भी कहा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »