मुंबई। श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की सबसे जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक है और इन्होंने कम समय में बहुत बड़ा स्टारडम क्रिएट किया है। श्रद्धा ने कई बड़ी फिल्मों में काम किया है और उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के बड़े अभिनेता प्रभास के साथ भी काम किया है। हाल ही में श्रद्धा कपूर ने एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने बताया है कि उनके दिल और जिंदगी में वरुण धवन काफी ज्यादा महत्व रखते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि दोनों एक दूसरे को बचपन से ही जानते हैं। श्रद्धा कपूर ने आगे कहा कि वरुण धवन जैसे पहले थे आज भी ठीक वैसे ही है और यही उनकी खासियत है। दोनों के रिश्ते काफी गहरे हैं। वरुण धवन ने एक रेडियो शो में यह बताया था कि श्रद्धा और उनके बीच कभी लव स्टोरी थी तो 8-9 साल में ही थी।