19 Apr 2024, 19:49:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मम्मी करीना के साथ मस्ती करते दिखे तैमूर, वायरल हो गई तस्वीरे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 26 2020 12:24AM | Updated Date: Jan 26 2020 12:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर की तैमूर संग कुछ तस्‍वीरें सामने आई है जो काफी वायरल हो रही है। इन तस्‍वीरों में मम्मी करीना के साथ तैमूर नजर आ रहे है। हाल ही में तैमूर अली खान अपनी मम्मी करीना संग मुंबई में हो रहे एक इंवेंट में पहुंचे। दरअसल, ये इवेंट सेलिब्रिटी किड्स के लिए रखा गया था जिसमें रितेश देशमुख, सोहा अली खान, करीना कपूर खान, मीरा राजपूत, अपने बच्चों को लेकर पहुंचे थे। इस इवेंट से जुड़ी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।तैमूर जब इवेंट में करीना संग पहुंचे तो वे कार्टून कैरेक्टर ‘पैपा पिग’ को दिखकर काफी एक्साइटेड हो गए और उन्हें देखकर कूदने लगे। साथ में खड़ी एक लड़की को ‘पैपा पिग’ का हाथ पकड़े देख उन्होंने भी ऐसा किया और मम्मी करीना संग फोटो क्लिक कराई।       
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »