29 Mar 2024, 19:16:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

तान्हाजी ने 12वें दिन मचाया कोहराम, टूटे 12 फिल्मों के रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 22 2020 11:48AM | Updated Date: Jan 22 2020 11:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अजय देवगन की फिल्म तान्हाजी की रिलीज को 12 दिन हो चुके हैं। ओम राउत द्वारा निर्देशित यह एक पीरियड ड्रामा और एक्शन से भरपूर फिल्म है, जिसका निर्माण 150 करोड़ की लागत से किया गया है। फिल्म को अजय देवगन और भूषण कुमार ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म में अजय देवगन के साथ सैफ अली खान और काजोल मुख्य भूमिका निभा रहे हैं तो वहीं शरद केलकर, ल्यूक केनी, अजिंक्य देव और नेहा शर्मा जैसा सितारे सपोर्टिंग रोल प्ले कर रहे हैं। यह अजय देवगन के करियर की 100 वीं फिल्म है, वहीं 100 में से यह 9वीं फिल्म है जिसने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।

इस फिल्म की कहानी में औरंगजेब ( ल्यूक केनी ) और छत्रपति शिवाजी महाराज ( शरद केलकर ) की 17 वीं सदी की युद्ध दिखाई गई है। इस युद्ध के दौरान औरंगजेब पूरे हिंदुस्तान पर कब्जा जमाना चाहते थे जिसके लिए उन्होंने अपने खास मित्र उदयभान राठौर ( सैफ अली खान ) को कोंढाणा किला जीतने के लिए भेजा था जो कि मराठा साम्राज्य के सबसे शानदार किला माना जाता है। हालांकि इस बात का पता शिवाजी महाराज को चल जाता है जिसकी वजह से वह युद्ध के लिए तैयार हो जाते हैं। लेकिन यह बात अपने सच्चे दोस्त सूबेदार तान्हाजी मालुसरे ( अजय देवगन ) को नहीं बताते क्योंकि तान्हाजी मालुसरे और उनकी पत्नी सावित्रीबाई ( काजोल ) अपने बेटे की शादी की तैयारी में है जिसकी वजह से वह उनको तकलीफ नहीं देना चाहते। फिर भी यह बात तानाजी मालुसरे को पता चल जाती है और अपने बेटे की शादी की परवाह किए बगैर भगवा पहनकर युद्ध के लिए निकल पड़ते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »