29 Mar 2024, 19:34:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती शबाना आजमी मंगलवार को आईसीयू से बाहर आ सकती हैं। यह जानकारी जावेद अख्तर ने एक बातचीत में दी। खबर के अनुसार,  जावेद ने कहा, 'शबाना अभी आईसीयू में हैं और किसी को भी उनसे मिलने की इजाजत नहीं है। लेकिन उन्हें मंगलवार को आईसीयू से बाहर आ जाना चाहिए।
 
वे ट्रीटमेंट को काफी अच्छे से रिस्पॉन्ड कर रही हैं। ऊपर वाले के रहम से कोई आंतरिक चोट नहीं थी। लेकिन उनका चेहरा बुरी तरह लहुलुहान हो गया था।' शनिवार को कार एक्सीडेंट में जब शबाना आजमी घायल हुईं तो लोगों ने उनके जल्दी ठीक होने की दुआ मांगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर शबाना की जल्द रिकवरी के लिए प्रार्थना की थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »