29 Mar 2024, 15:56:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

भूल भुलैया 2 में अक्षय को कैमियो भूमिका देना सही नही : अनीस बज्मी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2020 11:59AM | Updated Date: Jan 21 2020 11:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड निर्देशक अनीस बज्मी का कहना है कि अक्षय कुमार बड़े स्टार हैं और भूल भुलैया 2 में उन्हें कैमियो भूमिका देना सही नही था। अक्षय कुमार, विद्या बालन और शाइनी आहूजा की फिल्म 'भूल भुलैया' 2007 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था। अब भूल भुलैया 2 प्रदर्शित होने वाली है। अनीस बज्मी के निर्देशन बन रही इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी नजर आएंगी।
 
अनीस बज्मी ने कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की जोड़ी को अच्छा कहते हुए अनीस ने कहा कि स्क्रीन पर दोनों की जोड़ी अच्छी लगती है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया 'भूल भुलैया 2' पुरानी फिल्म की सीक्वल नहीं है। उन्होंने कहा कि टाइटल और दो गानों के अलावा पूरी कहानी ऑरिजनल है। 'भूल भुलैया 2' में अक्षय कुमार के होने की बात पर अनीस बज्मी ने कहा कि अक्षय बड़े और बिजी स्टार हैं, कैमियो में उनकी उपस्थिति को सही ठहराना संभव नही होगा।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »