29 Mar 2024, 02:48:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

फिल्म फ्लॉप होने का नहीं है कोई गम, बिंदास लुक में पति से मिलने रवाना हुई विदेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 20 2020 9:53AM | Updated Date: Jan 20 2020 9:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक दीपिका पादुकोण हमेशा ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती है। बीते 10 जनवरी को रिलीज हुई थी उनकी फिल्म छपाक। लेकिन कुछ विवादों के चलते लोगों ने उनकी फिल्म का बहिष्कार करना शुरू कर दिया था। इसका नतीजा यह हुआ कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई।

छपाक के साथ ही रिलीज हुई थी अजय देवगन की फिल्म तानाजी। ऐसे में विवादों के चलते लोगों ने तानाजी देखना ही बेहतर समझा। छपाक फिल्म की कुल बजट 40 करोड़ रुपए के आसपास थी लेकिन यह अब तक बहुत ही मुश्किल से 30 करोड़ रुपए कमाने में सफल रही।

दीपिका पादुकोण इतनी बड़ी हीरोइन है कि फिल्म फ्लॉप होने का उन पर कोई असर नहीं पड़ा। हाल ही में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान उनका बेहद बिंदास लुक देखने को मिला। स्टाइलिश लुक के साथ चेहरे पर स्माइल उनकी खूबसूरती को चार चांद लगा रहा था। जानकारी के मुताबिक वो अपने पति रणवीर सिंह से मिलने विदेश जा रही है। रणवीर फिलहाल अपनी अपकमिंग मूवी 83 को लेकर व्यस्त हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »