29 Mar 2024, 13:15:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

आरती सिंह का खुलासा - नौकर ने की रेप करने की कोशिश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 17 2020 12:29PM | Updated Date: Jan 17 2020 12:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कॉमेडियन और एक्टर कृष्णा अभिषेक, आरती सिंह के भाई होने के नाते बिग बॉस के घर के अंदर उनसे मिलने जाएंगे। वहीं आरती सिंह ने हाल ही बताया था कि घर के एक नौकर ने उनके साथ काफी कुछ गलत करने की कोशिश की थी। आरती के इस खुलासे ने दुनिया भर के दर्शकों के साथ-साथ उनके घरवालों को भी दहला दिया है। आरती की भाभी यानी कृष्णा अभिषेक की वाइफ कश्मीरा शाह अपनी ननद की इन बातों को सुनकर काफी बेचैन हो गई हैं।
 
TOI से बातचीत में कश्मीरा ने बताया,  रेप की कोशिश, उत्पीड़न इन चीजों को हल्के में नहीं लिया जा सकता। ये काफी सीरियस टॉपिक्स हैं। दुर्भाग्य से कृष्णा और मुझे इस घटना के बारे में पता ही नहीं था, इसलिए नहीं कि हम कन्सर्न नहीं थे। हमें इसलिए इस घटना की जानकारी नहीं थी क्योंकि आरती ने कभी हमें इस बारे में बताया ही नहीं।
 
आरती 13 साल की थी और वह गीता आंटी के साथ रहती थी, जिन्होंने उन्हें अडॉप्ट किया था। वह उन्हें हमारे पास लेकर तब आईं जब वह 21 साल की हुईं। वह मुंबई आई और तब मैं कृष्णा की लाइफ में आईं। मैं आरती से तबी मिली जब वह 21 साल की थी।पहले तो हमें ये सब सुनकर काफी दुख हुआ कि इतनी बड़ी बात उन्होंने हमें नहीं बताई। हम शॉक्ड थे, मैं उनमें से हूं जो ऐसे मुद्दों पर लड़ना जानती है और मैं इन चीजों को कभी लाइट नहीं ले सकती। यकीनन मैं उस इंसान को ढूंढकर उसका प्राइवेट पार्ट काट दी होती।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »