20 Apr 2024, 18:33:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

दीपिका के JNU जाने पर कंगना ने दिया बड़ा बयान, कहा...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 17 2020 11:27AM | Updated Date: Jan 17 2020 11:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के जेएनयू जाने पर काफी विवाद मचा हुआ है। अब इस बीच एक्ट्रेस कंगना रनौत ने दीपिका के जेएनयू विजिट पर बयान दिया है। एक इंटरव्यू में कंगना से जब दीपिका के जेएनयू के बारे में सवाल किया गया तो कंगना ने कहा कि दीपिका जानती हैं कि वो क्या कर रही हैं। अभिव्यक्ति को लेकर दीपिका के भी लोकतांत्रिक अधिकार हैं औऱ उन्होंने उनका इस्तेमाल किया है।
 
दीपिका ने जो स्टेंड लिया, उस पर मैं कुछ कहना नहीं चाहूंगी क्योंकि दूसरे के स्टेंड पर मेरा ये कहना कि उन्हें ये करना चाहिए था, वो करना चाहिए था, सही नहीं होगा। हालांकि जब कंगना से उनकी राय पूछी गई तो कंगना ने कहा कि जहां तक मेरी बात है, मैं ऐसा नहीं करती। मैं कभी भी टुकड़े टुकड़े गैंग के पीछे खड़ी नहीं  होउंगी।
 
चाहे कुछ भी हो जाए, मैं देश को विभाजित करने वाले किसी भी गुट का सपोर्ट नहीं करूंगी। दीपिका की फिल्म को बायकॉट करने के मसले पर सवाल पूछा गया तो कंगना ने कहा कि बायकॉट करने न करने से फिल्म पर असर नहीं होता। बायकॉट की अपील के बावजूद अगर फिल्म अच्छी है तो वो दर्शकों को जरूर पसंद आएगी। साफ सी बात है, अगर फिल्म अच्छी है तो वो चलती है, बाकी की चीजों से उसे फर्क नहीं पड़ता।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »