23 Apr 2024, 20:46:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

टाइगर को शर्टलैस देख अभिनेत्री का डोला दिल, सरेआम बोली ये बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 14 2020 2:09AM | Updated Date: Jan 14 2020 2:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में टाइगर श्रॉफ शर्टलैस हो कर पोज देते नजर आ रहे हैं। बता दें कि बागी-3 फिल्म की शूटिंग के लिए टाइगर श्रॉफ इन दिनों से जयपुर में हैं। बागी स्टार दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। आए दिन इन दोनों के एक साथ समय बिताते हुए देखा जाता है। कभी तो दिशा टाइगर के साथ फिल्म में काम करते हैं तो कभी डिनर डेट पर खाना इंजॉय करते नजर आ जाते हैं। साथ में टाइगर और दिशा परफेक्ट नजर आते हैं। तभी तो इन दोनों की जोड़ी फैंस को खूब पसंद है। वह बात अलग है कि, बॉलीवुड का यह कपल अपने रिश्ते के बारे में बात करने से हमेशा बचता है। कई बार इन दोनों के ब्रेकअप की भी खबरें आ चुकी हैं।

ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब टाइगर श्रॉफ की तस्वीर पर दिशा पाटनी ने कमेंट कर दिया। दरअसल, टाइगर श्रॉफ इस समय अपना वेकेशन इंजॉय कर रहे हैं। इस बीच टाइगर ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसमें बॉलीवुड का यह हैडमस मुंडा शर्टलैस होकर पोज देता नजर आ रहा है। बस फिर क्या था... टाइगर श्रॉफ की इस तस्वीर को देखकर दिशा का तो जैसे दिल ही डोल गया और वह खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाई। तभी तो दिशा ने टाइगर की तस्वीर पर आग की इमोजी लगाई है। इस इमोजी के जरिए दिशा पाटनी से इशारों इशारों में बता दिया है कि, टाइगर श्रॉफ का यह शर्टलैस लुक काफी हॉट लग रहा है। दिशा पाटनी के इस कमेंट के बाद तो जैसे फैंस के कमेंट्स की बरसात होने लग गई। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »