29 Mar 2024, 03:29:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

32 साल के शख्स ने किया हैरतअंगेज दावा, कहा ऐश्वर्या राय हैं मेरी...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 13 2020 3:10AM | Updated Date: Jan 13 2020 3:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन हाल ही में जबरदस्त सुर्खियों में आ गई हैं। 32 साल के युवक ने हैरतअंगेज दावा करते हुए कहा कि मैं उनका बेटा हूं और अब मां के साथ मुंबई में रहना चाहता हूं। इस सिरफिरे युवक का नाम है संगीत कुमार। साल भर पहले भी उसने दावा किया था कि ऐश्वर्या राय मेरी मां हैं।

IVF से जन्म का दावा : 'मिड डे' की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलौर के रहने वाले संगीत कुमार ने दावा किया कि वह ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) का बेटा है। ऐश्वर्या ने IVF (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) के जरिए लंदन में उसे 1988 में जन्म दिया था। जिस सन में संगीत अपने जन्म का दावा जता रहा है, तब ऐश्वर्या राय की उम्र केवल 15 बरस की थी।
 
बर्थ सर्टिफिकेट के सभी रिकॉर्ड्स मिटा दिए : संगीत कुमार का कहना है कि लंदन में जन्म के बाद मेरे पिता वेदीवेलू रेड्डी मुझे विशाखापट्टनम लेकर आए थे तो ऐश्वर्या राय के माता-पिता ने 2 साल तक मेरी देखरेख भी की थी। उसका यह भी आरोप है कि मेरे रिश्तेदारों ने मेरे बर्थ सर्टिफिकेट के सभी रिकॉर्ड्स मिटा दिए।     
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »