20 Apr 2024, 08:22:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

देर रात साथ में नजर आए कार्तिक और सारा, क्या फिर से दोनों में...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 13 2020 12:46AM | Updated Date: Jan 13 2020 12:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान और कार्तिक आर्यन अक्‍सर अपने ब्रेकअप को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। शनिवार रात को इन दोनों को मैडोक फिल्म्स ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया था। ऑफिस में ये दोनों एक खास मीटिंग के लिए पहुंचे थे। इस दौरान दोनों एक दूसरे के साथ काफी देर तक बातें भी करते दिखाई दिए। बीते दिनों भी इस जोड़ी को एक साथ देखा गया था। दोनों ने मीडिया में खूब पोज भी दिए।
 
आपको बता दें कि रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों फिलहाल अपने करियर पर फोकस करना चाहते हैं और रिलेशनशिप से दूर ही रहना चाहते हैं। हालांकि दोनों की इन तस्वीरों को देखने के बाद साफ है कि ब्रेक अप के बाद भी दोनों एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं। फिल्म 'लव आजकल 2' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के जरिए दोनों पहली बार साथ काम कर रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग शुरू होते ही दोनों के रिलेशन की खबरें आने लगी थीं।  वैसे बता दें कि 'लव आजकल 2' के बाद सारा इन दिनों फिल्म 'कुली नंबर '1 की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में सारा के साथ वरुण धवन लीड रोल में हैं।         
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »