18 Apr 2024, 16:47:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सर्जरी के बाद इस अभिनेता की ऐसी हो गई हालत, मां ने शेयर की फोटो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 12 2020 2:50AM | Updated Date: Jan 12 2020 2:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने हाल ही में 10 जनवरी को अपना 46वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। ऋतिक बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक हैं जो किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। ऋतिक की गिनती बॉलीवुड के सबसे मंहगे अभिनेताओं में से एक होती है। उन्होंने साल 2000 में आई फिल्म 'कहो न प्यार' से इंडस्ट्री में डेब्यू किया। उनकी पहली फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया। ऋतिक रोशन अब तक कई शानदार फिल्म दे चुके हैं। उनके बर्थडे पर बॉलीवुड के कई स्टार्स और फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। ऋतिक को उनकी मां पिंकी रोशन ने बेहद खास अंदाज में बर्थडे बिश किया। ऋतिक की मां ने इंस्टाग्राम पर बेटे ऋतिक की 7 साल पुरानी कई अनदेखी तस्वीरें शेयर की। ऋतिक की ये तस्वीरें उस समय की हैं जब उन्होंने अपनी ब्रेन सर्जरी करवाई थी।
 
सामने आईं तस्वीर में ऋतिक ऑपरेशन थिएटर में नजर आ रहे हैं। अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टुडे की खबर के अनुसार साल 2013 में फिल्म बैंग बैंग की शूटिंग के दौरान ऋतिक के सर में चोट लगी थी जिसके कारण उनके दिमाग में रक्त का थक्का जम गया था। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-'आज मैं भारी मन से ऐसी तस्वीरें शेयर कर रही हूं जिसे पहले कभी नहीं देखा गया। हालांकि, यह अफसोस, दुख या चिंता के साथ भारी मन नहीं है। ये ढेर सारे प्यार के साथ फैला हुआ भारी मन है जिसके जरिए खून का हर कतरा मुझे डुग्गू की मां होने का सबसे ज्यादा अहसास करवाता है। हमने अपने बच्चों में चरित्र पैदा किया, उनका समर्थन किया और उन्हें प्रोत्साहित करने का उदाहरण बना दिया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »