19 Apr 2024, 11:33:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

दीपिका के समर्थन में उतरे रजा मुराद, कहा - JNU जाकर उसने...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 11 2020 3:07PM | Updated Date: Jan 11 2020 3:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के जेएनयू जाने पर काफी विवाद मचा हुआ है। इस बीच अभिनेता रजा मुराद ने दीपिका पादुकोण के जेएनयू जाने के फैसले का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि अगर छात्रों का मोरल बढ़ाना गुनाह है तो दीपिका सबसे बड़ी गुनहगार हैं। दीपिका वहां (जेएनयू) गईं और वहां कुछ देर रहने के बाद वापस आ गईं। मैं समझता हूं कि दीपिका ने वहां जाकर डेमोक्रेसी का कोई उल्लंघन नहीं किया है। वह अपने दिल से गई हैं, अपनी मर्जी की मालिक हैं। वह जहां चाहें कानून के फ्रेमवर्क में रहकर जा सकती हैं। बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता रजा मुराद राम पुर दौरे पर हैं। वह इसी जिले के निवासी हैं। वे बीच-बीच में रामपुर आते रहते हैं। रामपुर के लोगों के बीच रहकर उनसे मुलाकात करते हैं उनकी खुशियों में भी शामिल होते हैं।
 
रजा मुराद ने आगे कहा कि इस डेमोक्रेटिक कंट्री की वह शहरी हैं। उनको कहीं भी जाने का हक है। वह जेएनयू में बच्चों से मिली हैं और उन्होंने कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है और वहां से वापस आ गईं। जो लोग यह कयास लगा रहे हैं कि दीपिका अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए गई थीं तो इस पर रजा मुराद ने कहा कि कोई भी फिल्म को प्रमोट करने के लिए आग से नहीं खेलेगा।
 
रजा मुराद ने कहा जिस बेदर्दी के साथ नकाबपोश लोगों ने उन बच्चों को पीटा है यह निंदनीय है। किसी भी प्रकार की हिंसा निंदनीय है और दंडनीय अपराध भी है। रज़ा मुराद ने कहा अगर आप हिंसा का समर्थन नहीं कर रहे हैं तो हर किसी को वहां जाने का अधिकार है इसके बाद रजा मुराद ने एक शेर पढ़ा-'हम हां भी करते हैं तो हो जाते हैं बदनाम, वो कत्ल भी करते हैं तो चर्चा नहीं होती।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »