25 Apr 2024, 03:01:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

प्रेग्नेंसी के सवाल पर भड़की दीपिका, कहा - मैं प्रेग्नेंट हुई तो...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 11 2020 12:52PM | Updated Date: Jan 11 2020 12:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण छपाक की प्रमोशन के दौरान जब एक इटंरव्यू में दीपिका से उनकी प्रेग्नेसी के बारे में पूछा गया तो उसका जवाब देते हुए दीपिका ने कहा कि क्या में आपको प्रेग्नंट दिख रही हूं। मैं जब भी फैमिली प्लानिग करूंगी तो आपसे पूछ लूंगी। अगर आप परमिशन देंगे तो मैं प्लान करूंगी। अगर मैं प्रेग्नेंट हुई तो सभी को 9 महीने में पता चल जाएगा।’
 
इससे पहले भी जब दीपिका से फैमिली को लेकर सवाल किया गया था तो उस समय उन्होंने कहा था कि रणवीर और मुझे बच्चें को लेकर कोई जल्दी नही है। अभी हम दोनों अपने काम पर फोकस कर रहे है। हमें बच्चे पैदा करने की कोई जल्दी नही है। 5 जनवरी को दीपिका ने अपना बर्थडे एसिड़ अटैक सर्वाइवर्स के साथ मनाया। इस दौरान उनके पति रणवीर सिंह में उनके साथ मौजूद थे। बता दे कि छपाक फिल्म को दीपिका खुद प्रोडूस कर रही है। दीपिका के साथ इस फिल्म में विक्रांत मैसी भी है। फिल्म को मेधना गुलजार ने डायरेक्ट किया है। इससे पहले मेधना ने आलिया भट्ट स्टारर राजी फिल्म बनाई थी। छपाक फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »