29 Mar 2024, 00:14:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

वास्तविक तथ्यों के सामने आने तक इंतजार करने के पक्ष में अजय देवगन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 11 2020 2:23AM | Updated Date: Jan 11 2020 2:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) हिंसा  के परिप्रेक्ष्य में पूरे देश में विरोध प्रदर्शन तथा आरोप-प्रत्यारोपों  के बीच सिंघम फेम बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने शुक्रवार इस मामले में  वास्तविक तथ्यों के सामने आने तक इंतजार किये जाने की वकालत करते हुए लोगों  से शांति और बंधुत्व बनाये रखने की अपील की। जेएनयू हिंसा मामले में विभिन्न बॉलीवुड हस्तियों की प्रतिक्रियाओं की कड़ी  में अजय ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा, ‘‘ मेरा मानना है कि वास्तविक  तथ्यों के प्रकट होने तक हमें प्रतीक्षा की जानी चाहिए। मैं सभी से  अपील करता हूं कि वे शांति और बंधुत्व का माहौल बनाये रखें ।’’ 

 अजय का बयान ऐसे समय आया है जब जेएनयू परिसर में हिंसा की घटना पर कुछ  बॉलीवुड कलाकारों की खामोशी को लेकर आलोचना की जाने लगी है हालांकि मनोज  बाजपेयी, स्वरा भास्कर, सोनम कपूर, दिया मिर्जा , अनुराग कश्यप जैसे  सेलिब्रिटीज इस घटना के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त कर चुके हैं। इसी सप्ताह  अभिनेत्री दीपिका पादुकोण स्वयं जेएनयू पहुंची थी और छात्रों के प्रति  समर्थन और एकजुटता प्रदर्शित की थी।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »