28 Mar 2024, 14:14:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

JNU पहुंची दीपिका को सोनाक्षी ने दिया ऐसा बयान कि...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 10 2020 12:44PM | Updated Date: Jan 10 2020 12:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बालीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के जेएनयू पहुंचने पर काफी विवाद मचा हुआ है। इस बीच अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने दीपिका के जेएनयू पहुंचने पर एक बयान दिया है। सोनाक्षी सिन्हा ने एक ट्वीट किया है। सोनाक्षी ने दीपिका पादुकोण की तारीफ की है और लिखा है, आप किसी भी पार्टी को सपॉर्ट करते हों, 'क्या आप हिंसा को सपॉर्ट करते हैं? क्या खून से सने स्टूडेंट्स और टीचर्स के विजुअल्स देखकर आप हिले नहीं? अब हम हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठ सकते।
 
दीपिका का वहां जाना और बाकी लोगों का आवाज उठाना तारीफ के काबिल है। यह चुप रहने का वक्त नहीं है। बता दें कि रविवार शाम जेएनयू में मास्क लगाए कुछ गुंडों ने स्टूडेंट्स और टीचर्स पर अटैक किया और कैंपस की प्रॉपर्टी को भी नुकसान पहुंचाया था। इसके बाद दीपिका पादुकोण जेएनयू कैंपस पहुंचीं और घायल स्टूडेंट्स से मिलीं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »