29 Mar 2024, 01:20:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

हालिया विज्ञापन को लेकर विवादों में घिरे अक्षय कुमार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 10 2020 11:49AM | Updated Date: Jan 10 2020 11:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अक्षय कुमार अपनी हालिया वाशिंग पाउडर के विज्ञापन में मराठा योद्धा का किरदार निभाकर कानूनी पचड़ों में फंस गए हैं। 'पैडमैन' के अभिनेता पर मराठा भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है। विज्ञापन में अभिनेता युद्ध में दुश्मनों को हराने के बाद अपने राज्य में वापस आते हैं। तभी उनकी सेना के एक जवान को उसकी पत्नी गंदे कपड़े की वजह से ताना मारती है।

तब अभिनेता कहते हैं कि अगर उनकी सेना युद्ध जीत सकती है तो कपड़े भी धो सकती है। इसके बाद अभिनेता कपड़े धोते हुए डांस करते नजर आते हैं। हालांकि यह विज्ञापन कुछ लोगों को पसंद नहीं आया। टाइम्स ऑफ इंडिया डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ली पुलिस थाने में अभिनेता के खिलाफ मराठी संस्कृति और उनकी भावनाओं को आहत करने को लेकर शिकायत दर्ज की गई है। अक्षय ने इस पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »