मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को हाल ही में लॉस एंजेलिस की सड़कों पर देखा गया है। प्रियंका अपने फैशन सेंस के चलते सुर्खियों में छाई रहती हैं। हाल ही में प्रियंका का न्यू स्टाइलिश लुक देखा गया है। प्रियंका का ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट में स्वैग भरा अंदाज साफ नजर आ रहा है। प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपने पति निक जोनस के साथ हाथों में हाथ डाले नजर आई थी। प्रियंका चोपड़ा चेहरे पर कला चश्मा लगाये हुए काफी अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। प्रियंका की ये सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैं।