29 Mar 2024, 19:00:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

JNU हमले पर आलिया भट्ट का फूटा गुस्सा, बोलीं - देश में...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 9 2020 12:59PM | Updated Date: Jan 9 2020 1:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। जेएनयू हिंसा पर अ‍ब अभिनेत्री आलिया भट्ट का बयान सामने आया है। आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर जेएनयू हमले पर गुस्सा जाहिर किया है। आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर कई स्टोरिज शेयर की। जिसमें उन्होंने जेएनयू में छात्रों पर हुए अटैक की कड़ी निंदा की साथ ही सवाल भी किया। उन्होंने लिखा, हर दिन परेशान करने वाला है, ये चल क्या रहा है।
 
आलिया ने इंस्टाग्राम पर लिखा, जब स्टूडेंट्स, टीचर्स और शांति से रहने वाले नागरिकों पर आए दिन शारीरिक हमला होने लगे तो यह दिखाने की कोशिश बंद कर देनी चाहिए कि सब कुछ ठीक है। हमें सच्चाई से आंखें मिलानी चाहिए। एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी एक इंस्टा स्टोरी पर ये भी लिखा कि "एक विचारधारा जो विभाजन करने, उत्पीड़न और हिंसा को बढ़ावा देने का प्रयास करती है, उसका हमें दृढ़ता से विरोध करना चाहिए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »