28 Mar 2024, 18:05:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

Oops मूमेंट का शिकार होते होते बचीं प्रियंका, बैग आया काम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 8 2020 1:23PM | Updated Date: Jan 8 2020 1:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपने पति निक जोनास के साथ 77वें गोल्‍डन अवॉर्ड में पहुंची। दोनों ने लोगों का ध्‍यान खींचा। इस अवॉर्ड समारोह में प्रियंका चोपड़ा अपनी ड्रेस की वजह से सुर्खियों में रही। इस दौरान वह Oops मोमेंट की शिकार होते होते बचीं। इस अवॉर्ड समारोह का आयोजन अमेरिका के बेवेर्ले हिल्‍टन में रखा गया था। इस दौरान प्रियंका गोल्‍डन-ब्लैक पारदर्शी ड्रेस में नजर आईं। इस ड्रेस के साथ उन्‍होंने रेड लिपस्टिक के साथ अपने लुक को कंप्‍लीट किया था।
 
उन्‍होंने ओपन हेयर लुक अपनाया था और हैंड बैग कैरी किया था। प्रियंका जैसे की अवॉर्ड समारोह से बाहर निकलीं तो मीडिया तस्‍वीरें लेने लगी। इस दौरान प्रियंका अपने ड्रेस को लेकर असहज दिखीं और बार बार उसे ठीक करती नजर आईं। जब उन्‍हें कुछ ठीक नहीं लगा तो उन्‍होंने बैग को आगे करके हाथ में पकड़ लिया। इस ड्रेस को लेकर एक तरफ जहां लोग प्रियंका चोपड़ा को ट्रोल कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग उनकी समझदारी की तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रियंका चोपड़ा जानती हैं कि ऐसी सिचुएशन को कैसे हैंडल करना चाहिये।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »