18 Apr 2024, 10:07:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रोडीज फेम रघु राम बने पिता, पत्‍नी ने दिया बेटे को जन्म

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 8 2020 1:17PM | Updated Date: Jan 8 2020 1:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पॉपुलर टीवी रियलिटी शो रोडीज फेम रघु राम की पत्नी नताली डि लुसियो ने मुंबई के एक अस्पताल में अपने बेटे को जन्म दिया। रघु राम और नताली दोनों पहले बच्चे की आने की खुशी में फूले नहीं समा रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि रघु और नताशा ने अगस्त में प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। रघु के बेटे की अभी कोई तस्वीर सामने नहीं आई है । हालांकि अस्पताल सूत्रों का कहना है कि बेबी नोर्मल और हेल्थी हुआ है। मां और बच्चा दोनों पूरी तरह से ठीक हैं।
 
बता दें कि पिछले साल दिसंबर में दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में साउथ इंडियन रीति रिवाज से शादी की थी। रघुराम और नताली डि लुसियो पहली बार साल 2016 में मिले थे। जिसके बाद से इनका प्यार परवान चढ़ने लगा। धीरे-धीरे दोनों की नजदीकियां बढ़ती गई और फिर सगाई करने का फैसला ले लिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »