19 Apr 2024, 08:07:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

छात्रों के प्रति एकजुटता जताने जेएनयू पहुंची दीपिका पादुकोण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 8 2020 12:03AM | Updated Date: Jan 8 2020 12:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में रविवार को हुई हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों के प्रति समर्थन और एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए मंगलवार को जेएनयू पहुंची। दीपिका के साथ जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार भी थे। ये दोनों प्रदर्शनकारी छात्रों के पास पहुंचे और समर्थन जताया। इससे पहले मनोज बाजपेयी, स्वरा भास्कर, कोंकणा सेन, अनुराग कश्यप, ऋचा चढ्ढा, सोनम कपूर, जेनेलिया देशमुख, रितेश देशमुख,दीया मिर्जा जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने भी अपने ट्वीट के जरिए जेएनयू हिंसा के प्रति आक्रोश व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि रविवार की शाम नकाबपोश व्यक्तियों की भीड़, जिनमें पुरुष और महिलाएं भी शामिल थी, ने जेएनयू परिसर के भीतर घुसकर हॉस्टलों में तोड़फोड़ की और कथित रूप से सुनियोजित तरीके से छात्रों को अपना निशाना बनाया। हिंसा की इन घटनाओं में जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष आइशी घोष समेत 30 अन्य छात्र एवं शिक्षक घायल हो गये।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »