29 Mar 2024, 07:38:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बोल्ड अभिनय से दर्शकों को दीवाना बनाया रीना रॉय ने

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 6 2020 11:44AM | Updated Date: Jan 6 2020 11:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड में रीना राय को उन गिनी चुनी चंद अभिनेत्रियों के तौर पर शुमार किया जाता है जिन्होंने अपने बोल्ड अभिनय से सिने प्रेमियों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी है। 07 जनवरी 1957 को जन्मी रीना रॉय को सर्वप्रथम बी. आर. इशारा की फिल्म ‘नयी दुनिया नये लोग’ में काम करने का प्रस्ताव मिला। इस फिल्म में रीना रॉय के अपोजिट डैनी थे लेकिन कुछ कारणो से यह फिल्म रूक गयी। बाद में यह फिल्म वर्ष 1973 में प्रदर्शित हुयी लेकिन सफल नहीं रही।

बी. आर. इशारा ने एक बार फिर से रीना रॉय और डैनी को अपनी फिल्म ..जरूरत.. में काम करने का अवसर दिया। वर्ष 1972 में प्रदर्शित फिल्म जरूरत यूं तो टिकट खिड़की पर कोई खास करिश्मा नहीं दिखा सकी लेकिन रीना रॉय फिल्म इंडस्ट्री में ..जरूरत गर्ल .. के नाम से मशहूर हो गयी। वर्ष 1973 में रीना रॉय को जीतेन्द्र के साथ ‘जैसे को तैसा’ में काम करने का अवसर मिला जो उनके करियर की पहली सुपरहिट फिल्म साबित हुयी। वर्ष 1976 रीना रॉय के करियर के लिये अहम वर्ष साबित हुआ। इस वर्ष उनकी नागिन और कालीचरण जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुयी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »