19 Apr 2024, 20:50:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

काजोल का ट्रेडिशनल लुक आया सामने, दिखा दिलकश अंदाज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 6 2020 2:26AM | Updated Date: Jan 6 2020 2:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल फिल्म तानाजी का प्रमोशन करने के लिए बिग बॉस के घर देसी लुक में पहुंची। काजोल ने रेड साड़ी में अपने लुक्स से फैंस को खूब इंप्रेस किया। काजोल की इस ब्लैक साड़ी को मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। उन्होंने इस लुक के साथ व्हाइट पर्ल नेकलेस पहना हुआ था, जो उन पर काफी सूट कर रहा था। उन्होंने इस लुक को मिनिमल मेकअप लाइट लिपस्टिक और स्मोकी आइज के साथ पूरा किया था। शो के दौरान अजय देवगन और काजोल ने जमकर मस्ती भी की। फिल्म के बारे में बात करें तो यह फिल्म काजोल और अजय देवगन के लिए कई मायनो में खास है। काजोल की यह पहली पीरियड ड्रामा फिल्म है। जिसे लेकर वह काफी उत्साहित हैं। वहीं अजय देवगन की ये 100वीं फिल्म है। फिल्म को ओम राउत ने डायरेक्ट किया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »