19 Apr 2024, 23:25:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अभिनेता रणबीर कपूर से संबंध को लेकर बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, दीपिका रणबीर कपूर से बेइंतहा प्यार करती थी। दोनों एक दूसरे को कई वर्षों तक डेट किया था। एक साक्षात्कार के दौरान दीपिका ने रणबीर के साथ संबंध विच्छेद के बारे में खुल कर बताया था। 
 
दीपिका ने बोला था, हर कोई मुझसे कह रहा था कि रणबीर धोखा दे रहा है। लेकिन मैंने किसी की नहीं सुनी। लेकिन एक दिन मैंने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। मैं बता नहीं सकती की वो किस हालत में था। ये देखने के बाद मैं अंदर से टूट गई थी। मैंने जो देखा उसके बाद वापस लौटने के लिए कुछ नहीं बचा था। दीपिका ने बताया रणबीर पहली बार धोखा दिया तो मुझे लगा कि हमारे रिलेशनशिप में कुछ गलत है।
 
लेकिन जब यह किसी की हैबिट बन जाए तो समझ जाना चाहिए कि समस्या सामने वाले के साथ है।  मैंने रिलेशनशिप्स में बहुत कुछ दिया है, लेकिन बदले में कोई उम्मीद नहीं की. लेकिन जब सम्मान न बचे, विश्वास न बचे, जो कि किसी भी संबंध के स्तंभ हैं तो आप ऐसे संबंध में नहीं रह सके। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »