25 Apr 2024, 14:47:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अभिनेत्री की गिरफ्तारी पर पति ने PM मोदी से लगाई मदद की गुहार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 16 2019 3:23PM | Updated Date: Dec 16 2019 3:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पिता मोतीलाल नेहरू पर भद्दी टिप्पणी करने के आरोप में अभिनेत्री पायल रोहतगी को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए जाने के बाद उन्हें आज कोर्ट में पेश किया गया। राजस्थान के बूंदी जिले की स्थानीय कोर्ट ने पायल रोहतगी को गिरफ्तारी के बाद अब आठ दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब आठ दिन बाद कोर्ट ती करफ से इस मामले पर आदेश जारी किए जाएंगे।
 
पायल की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया कई तरह के रिएक्शन सामने आ रहे है। जिसमें कुछ लोग इस कार्रवाई को सही बता रहे हैं वहीं कुछ लोग इस इसे अभिव्यक्ति की आजादी के खिलाफ बता रहे हैं। खुद पायल ने भी रविवार को अपने गिरफ्तार होने की जानकारी सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी।
 
अपने ट्वीट में पायल ने लिखा है- 'मुझे मोतीलाल नेहरू पर वीडियो बनाने के लिए राजस्थान पुलिस की ओर से गिरफ्तार किया गया है, जिसकी जानकारी मैंने गूगल से ली थी। अभिव्यक्ति की आजादी मजाक है। साथ ही पायल ने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री ऑफिस और गृह मंत्रालय को टैग भी किया है।
 
पायल की गिरफ्तारी के बाद अब उनके पति पहलवान संग्राम सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है। संग्राम सिंह ने अपने अपने ट्विटर एकाउंट से ट्वीट कर लिखा- यह कांग्रेस शासक राज्य में अभिव्यक्ति की आजादी है। उन्होंने गृहमंत्री कार्यालय, पीएमओ इंडिया और नरेंद्र मोदी को टैग कर इस मामले में हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »