18 Apr 2024, 21:48:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

नेहरू पर बयान देना अभिनेत्री को पड़ा महंगा- पुलिस ने किया अरेस्‍ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2019 1:50PM | Updated Date: Dec 15 2019 1:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल रोहतगी को राजस्थान की बूंदी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पायल रोहतगी को पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए हिरासत में लिया गया है।
 
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रहे दिवंगत मोतीलाल नेहरू पर एक वीडियो बनाया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद राजस्थान के बूंदी जिले में एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने पायल के खिलाफ 10 अक्टूबर को पुलिस थाने में आईटी एक्ट व अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई थी। राजस्थान पुलिस मामले को लेकर दोपहर में प्रेस क्रॉफ्रेंस करेगी।
 
पायल ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर खुद के गिरफ्तार होने की भी सूचना दी। इसमें उन्होंने कहा, "राजस्थान पुलिस ने मोतीलाल नेहरू पर वीडियो बनाने के मामले में गिरफ्तार किया। ये वीडियो मैंने गूगल से मिली जानकारी के आधार पर बनाया था। अभिव्यक्ति की स्वंतत्रता मजाक बन गया है।" पायल ने इस ट्वीट को गृहमंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय को भी टैग किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »