23 Apr 2024, 16:59:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

फिर छा गईं रानू मंडल - गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुआ...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 13 2019 12:34PM | Updated Date: Dec 13 2019 12:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। Google Search का इस्तेमाल हम अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में करते हैं और इसी को लेकर सर्च इंजन ने दिलचस्प आंकड़ें साझा किए है। हालाँकि सबसे सबसे अधिक खोज की गई व्यक्तित्व सूची में अभिनन्दन वर्धमान पहले स्थान पर है उसके बाद लता मंगेशकर और युवराज सिंह हैं। वहीं आश्चर्यजनक की बात यह की रानू मंडल 7वें स्थान पर है। वह रेलवे स्टेशन पर लता मंगेशकर का गाना ‘एक प्यार का नगमा है’ एक व्यक्ति ने फ़ोन में रिकॉर्ड किया था और उस वीडियो को फेसबुक पर शेयर किया था।
 
बीते दिन गूगल द्वारा इस साल 10 सबसे ज्यादा सर्च किए गए लोगों की एक लिस्ट जारी की गई है जिसमें इंटरनेट सेंसेशन रानू मंडल ने जगह बनाकर सबको हैरान कर दिया है। इस लिस्ट में दूसरे नम्बर पर जहां लता मंगेश्कर ने अपनी जगह बनाई वहीं रानू मंडल ने इस टॉप -10 लिस्ट में सातवां नंबर हासिल किया है। लता मंगेश्कर के अलावा सिंगर्स में केवल रानू मंडल ही अपनी जगह बना पाई हैं। 
 
आपको बताते चलें कि इस साल के सितम्बर में रानू मंडल की एक वीडियो ने इंटरनेट में धमाल मचा दिया था जिसमें वो लता मंगेश्कर का गाना एक प्यार का नगमा है गाती हुई नज़र आई थीं। इसमें लोगों को रानू मंडल की आवाज़ इतनी पसंद आई कि लोगों ने उन्हें रातो रात वायरल कर स्टार बना दिया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »