25 Apr 2024, 00:03:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रानू मंडल से जुड़ा सवाल पूछने पर भड़के हिमेश रेशमिया, दिया ये...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 12 2019 11:49AM | Updated Date: Dec 12 2019 11:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। रातों-रात अपने गाने से इंटरनेट सेंसेशन बनने वाली रानू मंडल के दिन कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं। लोगों ने इनकी आवाज को इस कदर पसंद किया था कि हिमेश रेशमिया ने जब इनका ये वीडियो देखा था तो तुरंत इन्हें अपनी फिल्म में गाना गाने के लिए साइन कर लिया था। इसके बाद रानू मंडल कभी अपने मकेअप की वजह से तो कभी अपने गुस्से और एटीट्यूड की वजह से सुर्खियों में आईं। अब हिमेश रेशमिया रानू मंडल से परेशान होते नजर आ रहे हैं। 
 
हाल ही में मुंबई के एक कार्यक्रम में हिमेश रेशमिया को स्पॉट किया गया जहां मीडिया ने उनसे रानू मंडल से जुड़ा सवाल किया जिसके बाद वे गुस्से में आ गए और ये कहते दिखाई दिए कि मैं उनका कोई मैनेजर नहीं हूं। ये वही हिमेश रेशमिया हैं जिन्होंने रानू मंडल को अपनी फिल्म हैपी हार्डी में कई सारे गाने गुनगुनाने का मौका दिया था जिसमें से सबसे ज्यादा हिट ‘तेरी मेरी कहानी’ सॉन्ग हुआ था। हालांकि, देखा जाए तो हिमेश रेशमिया की फिल्म के बाद रानू मंडल को कई रिएलिटी शो का हिस्सा बनते देखा गया। लेकिन सफलता की सीढ़ी चढ़ने के बाद उनका करियर अब हिचकोले खाता नजर आ रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »