19 Apr 2024, 03:36:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कपिल शर्मा बने पापा - पत्‍नी ने दिया नन्‍ही परी को जन्‍म

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 10 2019 1:00PM | Updated Date: Dec 10 2019 1:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कमीडियन कपिल शर्मा पिता बन चुके हैं। उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने बेटी को जन्म दिया है और इस खुशखबरी के बाद से ही उनके दोस्त और रिश्तेदारों के अलावा फैन्स से भी बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है। कपिल शर्मा ने खुद इसकी जानकारी ट्वीट करके दी। कपिल ने ट्वीट में लिखा,' हमें बेटी हुई है। आप सभी के आशीर्वाद की जरूरत है। सभी को प्यार. जय माता दी।
 
कपिल शर्मा ने यह ट्वीट सुबह 3.30 बजे किया है। रैपर गुरू रंधावा ने कपिल को बधाई देते हुए लिखा,' बधाई हो मेरे पाजी। अब मैं आधिकारिक रूप से चाचा बन गया। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने भी कपिल शर्मा को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'बेटी होने की बहुत-बहुत बधाई। फेमस यूट्यूबर भुवन बाम ने लिखा, 'भाइया आपको बधाई। इनके अलावा भी कई सेलेब्‍स ने इस जोड़ी को बधाई दी है। सोशल मीडिया पर फैंस भी लगातार बधाई संदेश भेज रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »