19 Apr 2024, 07:01:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अर्जुन कपूर को लेकर मलाइका अरोड़ा ने किया बड़ा खुलासा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 9 2019 11:34AM | Updated Date: Dec 9 2019 11:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेता अर्जुन कपूर  और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अक्‍सर अपने रिश्‍ते को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अभी हाल ही में मलाइका अरोड़ा को फिल्मफेयर ग्लैमर एंड स्टाइल अवॉर्ड प्रोग्राम में 'डीवा ऑफ द ईयर ' का खिताब मिला है। वैसे भी इस अवॉर्ड का मिलना अपने आप में ही खास है लेकिन इस बार देखने को मिला कुछ अनोखा।
 
दरअसल मलाइका को जब ये अवॉर्ड लेने के लिए स्टेज पर बुलाया गया तो उनका स्वागत कुछ हटकर किया गया. होस्ट ने उनको स्टेज पर इंवाइट करते हुए कहा ' मलाइका जिस भी वस्तु को छूती हैं वो डीवा हो जाती है। ये सुन जब मलाइका शर्माने लगी तभी स्क्रीन पर उनकी अर्जुन कपूर के साथ एक क्यूट तस्वीर दिखने लगी। अब उस तस्वीर को दिखाने की टाइमिंग भी ऐसी थी कि प्रोग्राम में आए सभी लोग ठहाके लगाके हंसने लगे। ये देख मलाइका अरोड़ा भी शर्मा गई। व अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की टांग खींच दी। उन्होंने अर्जुन को उन से भी बड़ा डीवा करार दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »