23 Apr 2024, 12:32:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मेथी के पराठे खाते हुए धर्मेंद्र ने दिखाया अपना नया बंगला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2019 11:43AM | Updated Date: Dec 6 2019 11:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने अपने इंस्‍टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। धर्मेंद्र इस वीडियो में फैन्स को अपना बंगला दिखा रहे हैं। साथ ही वो मेथी के पराठे का खा रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने लिखा है कि ये सब कुछ उसने दिया है, जो चुपचाप एक दिन ले जाएगा। जिंदगी बड़ी खूबसूरत है दोस्तों, जियो जी जान से जियो....लव यू चियर अप। 
 
धर्मेंद्र के इस वीडियो पर एक फैन ने कमेंट किया है कि गुड मॉर्निंग पाजी। जिंदगी को जीना तो पाजी हमने आपसे ही सीखा है। अच्छा इंसान कैसे बना जाता है और लोगों के दिलों में कैसे जगह बनाई जाती है, लव यू धरम पाजी। धर्मेंद्र ने अपने फैन के कमेंट पर जवाब भी दिया है- उन्होंने लिखा है कि लव यू, जीते रहो। नेकी रास्ता दिखाती है, इंसानियत संभाल लेती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »