20 Apr 2024, 18:10:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

छेड़छाड़ के बाद शाहरुख ने एक्ट्रेस को पीटा - पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2019 11:18AM | Updated Date: Dec 6 2019 11:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीवी अभिनेत्री और स्प्लिट्सविला फेम हर्षिता कश्यप के साथ एक शख्स ने मारपीट की है। ये घटना चरनी रोड रेलवे स्टेशन पर हुई। यह मनचला रेलवे स्‍टेशन पर सबके सामने अभिनेत्री को घूरता रहा और जब हर्षिता ने उसे टोका तो उसने मारपीट शुरू कर दी। इस युवक का नाम शाहरुख शेख बताया जा रहा है। यह घटना चरनी रोड रेलवे स्‍टेशन पर हुई। चर्चगेट गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने 29 साल की इस शख्‍स को गिरफ्तार कर लिया है। शाहरुख वर्ली के मरियप्‍पा नगर का रहनेवाला है।
 
इस आरोपी का कहना है कि वह साउथ मुंबई के एक पॉपुलर नाइट क्लब में काम करता है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है और मामले की छानबीन जारी है। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में हर्षिता ने बताया कि उनकी दोस्त इश पाला एक एनआरआई हैं और साउथ अफ्रीका की रहने वाली हैं। हर्षिता ने कहा कि वह पाला ट्रेन की टिकट खरीदने के लिए लाइन में खड़ी थीं, तभी एक शख्स उन्हें घूर रहा है। 
 
शुरुआत में तो उसे इग्नोर किया लेकिन वह लगातार घूरे जा रहा था और फिर पीछा करने लगा। जब हर्षिता ने उससे पीछा करने की वजह पूछी, तो उसने अकड़कर कहा कि अगर मैं तुम्हें देख रहा हूं, तो इसमें क्या दिक्कत है। बाद में उसने हाथापाई भी की। उसने पाला को भी थप्पड़ मारा। तब वहां मौजूद लोगों ने मदद की। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। बता दें 26 साल की हर्षिता एक वेब सीरीज के लिए काम कर रही हैं। वह स्प्लिट्सविला सीजन 8 की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »