29 Mar 2024, 11:39:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

एक्ट्रेस सारा को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ये था आरोप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 2 2019 1:44PM | Updated Date: Dec 2 2019 1:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मराठी एक्ट्रेस सारा श्रवण को साथी एक्टर द्वारा दर्ज 15 लाख रुपये के वसूली मामले में पुणे पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। सारा श्रवण को सारा सोनवणे के नाम से भी जाना जाता है। उनकी गिरफ्तारी के साथ मामले में अभी तक चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
 
पुलिस ने बताया कि श्रवण ने उदीयमान एक्टर सुभाष यादव के साथ काम किया था और फिल्म रिलीज होने के बाद उनके खिलाफ छेड़खानी का एक मामला दर्ज कराया था। उन्होंने कहा, एक आरोपी राम जगदाले ने सौदे में बिचौलिए का काम किया। यादव ने अपनी हरकतों के लिए माफी मांगने वाला एक वीडियो तैयार किया। आरोपी ने वीडियो सार्वजनिक नहीं करने के बदले में यादव से 15 लाख रुपये मांगे थे।'
 
हालांकि, एक अन्य महिला अदाकारा ने वीडियो को लीक कर दिया जिसके बाद यादव ने पुलिस से संपर्क किया और वसूली का एक मामला दर्ज कराया। सारा श्रवण उर्फ सारा सोनवणे की अग्रिम जमानत याचिका पुणे अदालत में खारिज होने के बाद शनिवार को मुंबई में लोअर परेल से उन्हें गिरफ्तार किया गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »