29 Mar 2024, 02:54:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

प्रियंका ने निक को दिया सरप्राइज, घर आया नन्‍हा मेहमान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 29 2019 11:36AM | Updated Date: Nov 29 2019 11:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस का एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। हाल ही में प्रियंका ने निक को सुबह-सुबह सप्राइज़ दे डाला। दरअसल निक जोनस बिस्तर पर आराम से सो रहे थे, अचानक प्रियंका ने उन्हें उठाया और नए मेहमान की खुशखबरी दे दी। वह मेहमान और कोई नहीं बल्कि निक-प्रियंका का नया पेट डॉग 'गिनो' है। गिनो की नस्ल 'जर्मन शेफर्ड' है। निक ने इस पूरे किस्से की वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा-"प्रियंका इस सुबह सबसे अच्छे सरप्राइज़ के साथ घर लौटी। हमारे नए पपी गिनो से मिलिए। मैं सुबह से मुस्कुराए जा रहा हूँ। धन्यवाद प्रियंका"। निक और प्रियंका इस कुत्ते के साथ बहुत खुश हैं।
 
निक ने ट्विटर पर प्राताकाल इसकी जानकारी दी और चंद घंटों में ही वीडियो पर 14 लाख व्यूज़ आ चुके हैं और 80 हज़ार से ज़्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। निक 'गिनो' के साथ खुशनुमा पल बिता रहे हैं, नींद से जाग के निक ने नहा-धो के 'गिनो' संग सेल्फी भी खींची। आप इस बारे में अपने विचार ज़रूर बताएं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »