18 Apr 2024, 09:59:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ऋचा चड्ढा ने दिया प्रज्ञा ठाकुर को दिया करारा जवाब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 28 2019 1:30PM | Updated Date: Nov 28 2019 1:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा अपने अभिनय के साथ-साथ कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए भी जानी जाती हैं। प्रज्ञा ठाकुर लोकसभा सदन में चर्चा के दौरान महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहकर एक बार फिर विवादों से घिर गई हैं। प्रज्ञा ठाकुर के इस बयान पर ऋचा चड्ढा ने भी उन्हें निशाने पर लिया है। 
 
बताते चलें कि प्रज्ञा ठाकुर ने महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था। यह बात उन्होंने संसद भवन में कही थी। प्रज्ञा ठाकुर के इस बयान को ऋचा चड्ढा ने अंतरराष्ट्रीय शर्मिंदगी बताया है। यह बात ऋचा चड्ढा ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट के जरिए कही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »