24 Apr 2024, 19:57:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

‘कल हो ना हो’ के लिये प्रीति जिंटा नहीं करीना कपूर थी पहली च्वॉइस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 28 2019 1:12PM | Updated Date: Nov 28 2019 1:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर फिल्म ‘कल हो ना हो’ के लिये पहली च्वॉइस थीं लेकिन उनके काम करने से मना करने पर फिल्म के लिये प्रीति जिंटा का चयन किया गया। करण जौहर निर्मित और निखिल आडवाणी निर्देशित वर्ष 2003 में प्रदर्शित फिल्म ‘कल हो ना हो’ के प्रदर्शन के 16 वर्ष पूरे हो गये हैं। कल हो ना हो में शाहरुख खान ,प्रीति जिंटा और सैफ अली खान ने मुख्य भूमिका निभायी थी। फिल्म ‘कल हो ना हो’ में प्रीति जिंटा के किरदार नैना को लोग आज भी याद करते हैं।
 
हालांकि फिल्म में नैना के किरदार के लिए प्रीति जिंटा पहली पसंद नहीं थी।
बताया जाता है कि फिल्म 'कल हो ना हो' में पहले यह रोल करण जौहर की बेस्टफ्रेंड में से एक करीना कपूर को ऑफर किया गया था लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया था। इस फिल्म के लिए करीना कपूर ज्यादा फीस मांग रही थीं लेकिन करण जौहर इतना पैसा देने के लिए राजी नहीं थे। करीना कपूर के फिल्म के लिए मना करने के बाद प्रीति जिंटा को यह रोल ऑफर था। फिल्म 'कल हो ना हो' में प्रीति जिंटा को लोगों ने खूब पसंद किया था। नैना का किरदार बॉलीवुड के फेमस कैरेक्टर्स में से एक है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »