20 Apr 2024, 05:41:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

गोविंदा को नहीं भाया अंखियों से गोली मारे का रीमिक्स!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 25 2019 11:16AM | Updated Date: Nov 25 2019 11:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा को अपनी सुपरहिट गाना अंखियों से गोली मारे का रीमिक्स पसंद नहीं आया है। बॉलिवुड में इन दिनों पुराने और सुपरहिट गानों का रीमिक्स बनाने का चलन भी तेजी पकड़ रहा है। जल्द रिलीज होने वाली फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ में गोविंदा और रवीना टंडन पर फिल्माए गए सुपरहिट गाने ‘अंखियों से गोली मारे’ का रीमिक्स सॉन्ग शामिल किया गया है। इसे फिल्म की लीड कास्ट कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर पर फिल्माया गया है। रीमिक्स को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं और यूट्यूब पर भी यह टॉप ट्रेंड में है। ‘अंखियों से गोली मारे' का रीमिक्स लोगों को पसंद आ रहा है लेकिन लगता है कि गोविंदा को यह जरा भी नहीं भाया है। गोविंदा ने रीमिक्स को लेकर सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा है, पर ऐसा भी नहीं है कि उन्हें यह गाना पसंद आया हो। बस वह रीमिक्स के बारे में बात करके और पब्लिसिटी नहीं देना चाहते। ‘पति पत्नी और वो’ एक रोमांटिक कॉमिडी है, जिसमें कार्तिक और भूमि पति-पत्नी और अनन्या कार्तिक की गर्लफ्रेंड के किरदार में नजर आएंगी। यह फिल्म छह दिसंबर को रिलीज होगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »