29 Mar 2024, 18:26:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

श्रद्धा कपूर ने मैगजीन कवर पर दिखाया हुस्‍न का जादू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2019 3:25PM | Updated Date: Nov 19 2019 3:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेता श्रद्धा कपूर ने हाल ही में एक मैगजीन कवर के लिए एक शानदार फोटोशूट करवाया है। श्रद्धा कपूर लीडिंग मैगज़ीन के कवर पर अपना जलवा बिखेरा है। अभिनेत्री अपने उत्कृष्ट फैशन सेंस के लिए जानी जाती है और इस कवर पर एक ही रंग के टॉप और पैंट के साथ श्रद्धा ने अपनी खूबसूरती को फिर से परिभाषित कर दिया है। सरल मेकअप और खुले बालों के साथ श्रद्धा ने अपना यह लुक पूरा किया है। श्रद्धा अपने फैशन लुक के साथ ध्यान आकर्षित करना बखूबी जानती है और अपने क्लासी व कंफर्टेबल लुक के लिए जानी जाती है। यह साल खत्म भी नहीं हुआ है, लेकिन अभिनेत्री ने "बागी 3" की शूटिंग के लिए सर्बिया के लिए उड़ान भर ली है जिसमें वह एक्शन अवतार में नजर आएंगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »