23 Apr 2024, 15:41:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मनीष मल्होत्रा के पिता की शोक सभा में हंसती दिखीं करीना, लोग बोले-'बेशर्म'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2019 1:08PM | Updated Date: Nov 19 2019 2:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के पिता का 90 साल की उम्र में सोमवार को निधन हो गया। निधन की खबर सुनते ही बॉलीवुड के कई बड़े स्‍टार मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचे। इस दौरान अभिनेत्री करीना कपूर भी नजर आई। इस दौरान की कुछ तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में करीना हंसते हुए दिख रही हैं। दरअसल, जया बच्चन भी बेटी श्वेता बच्चन के साथ मनीष को सांत्वना देनी पहुंची थी।
 
इस दौरान करीना जया को घर के अंदाज जाने का रास्ता देती हैं और उन्हें देखकर हंसने लगती हैं। करीना की ये तस्वीर इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस बेबो को काफी ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-'वाह कोई मर गया है और इसे हंसी आ रही है। दूसरे यूजर ने लिखा-' जैकलीन हंसी थी तो सबने कमेंट किया था। और अब ये मैडम शोक पर गई है या फिल्म प्रमोशन पर।' एक अन्य यूजर ने लिखा-' इतनी खुशी की भी क्या बात हुई है। उसके पापा का निधन हुआ है। पैद नहीं हुए वो।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »