18 Apr 2024, 23:30:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कपिल शर्मा का खुलासा - खुद को ऐसे जवान रखती हैं अर्चना सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 17 2019 1:04PM | Updated Date: Nov 17 2019 1:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कपिल शर्मा और अनिल कपूर के साथ हैं। इस वीडियो में कपिल अर्चना पूरन सिंह की हमेशा की तरह  खिंचाई करते दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में द कपिल शर्मा शो में पागलपंती के सितारे फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे। शो के दौरान कपिल ने खूब मौज-मस्ती की। इसके साथ ही अनिल कपूर के जवान दिखने की बात करते हुए अर्चना पूरन सिंह के बारे में कुछ ऐसा कह दिया जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। द कपिल शर्मा शो में अनिल कपूर, जॉन अब्राहम, अरशद वारसी और उर्वशी रौतेला पागलपंती फिल्म का प्रमोशन करने आए थे। इस दौरान कपिल ने अनिल कपूर की फिटनेस के बारे में बात की। कपिल ने कहा कि अनिल कपूर सुबह चार बजे जगते हैं इसी वजह से फिट रहते हैं। इसके बाद कपिल ने अर्चना के ऊपर बड़ा खुलासा किया।
 
कपिल ने अर्चना से मजाक करते हुए कहा- अनिल सर आपको पता है अर्चना जी भी हमेशा जवान रहती हैं क्योंकि वह सुबह चार बजे उठती हैं। जल्दी उठकर सारे सफेद बाल काले कर लेती हैं। कपिल शर्मा की यह बात सुनकर पागलपंती की पूरी टीम और वहां मौजूद दर्शक हंसने लगे। इससे पहले कपिल के शो में अर्चना ने निजी जिंदगी से जुड़ा खुलासा किया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »