28 Mar 2024, 22:02:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म शमशेरा के लिये बॉडी बना रहे हैं। रणबीर कपूर इन दिनों अयान मुखर्जी की सुपरनैचुरल थ्रिलर ब्रहास्त्र में काम कर रहे हैं। वहीं उनकी दूसरी फिल्म शमशेरा भी चर्चा में है। करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनने वाली  शमशेरा में संजय दत्त और वाणी कपूर की भी अहम भूमिका होगी। इस फिल्म की कहानी एक्शन-एडवेंचर पर आधारित है। इस फिल्म के लिए रणबीर अपनी फिजिक पर काफी काम कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने फिल्म संजू के लिए भी जिम में काफी पसीना बहाया था। रणबीर कपूर को जिम में जाना ज्यादा पसंद नहीं है लेकिन इसके बावजूद वह फिल्म शमशेरा के लिए जिम में काफी पसीना बहा रहे हैं। माना जा रहा है कि वे इस फिल्म के लिए काफी बल्की बॉडी बना रहे हैं। शमशेरा अगले साल 31 जुलाई को रिलीज हो सकती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »