29 Mar 2024, 19:46:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को जल्द ही एक साल होने वाला है। दोनों बीते साल 14 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी के बंधन में बंधे थे। इस शादी में सिर्फ खास लोग ही शामिल हुए थे। शादी की सालगिरह दीपिका-रणवीर कुछ खास तरीके से मनाने वाले हैं।
 
दोंनो अपनी शादी की पहली सालगिरह भगवान का आर्शिवाद लेकर मनाना चाहते हैं। रणवीर और दीपिका अपने परिवार के साथ पहले बुधवार 13 नवंबर को अपने परिवार के साथ तिरुपति के लिए जाएंगे। 14 नवंबर को दोनों परिवार के साथ तिरुपति बालाजी और पद्मापति के दर्शन करेंगे। इसके बाद 15 नवंबर को परिवार के साथ ही दीपिका रणवीर स्वर्ण मंदिर में माथा टेकने के लिए अमृतसर के लिए निकलेंगे और 15 नवंबर को ही मुंबई वापस आ जाएंगे।
 
आपको बता दें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद इटली में सिर्फ खास दोस्तों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी कर ली। दोनों के शादी के फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »