29 Mar 2024, 16:46:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

जाह्नवी कपूर ने पापा के बर्थडे पर लिखा ये इमोशनल मैसेज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2019 2:41PM | Updated Date: Nov 12 2019 2:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने ने अपने पिता बोनी कपूर को जन्मदिन पर एक इमोशनल मैसेज शेयर किया है।  जाह्नवी ने सोशल मीडिया पर पिता बोनी कपूर के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-'जन्मदिन की बधाई पापा! आप मुझसे हमेशा पूछते हैं कि मुझे एनर्जी कहां से मिलती है। मुझे यह एनर्जी आपसे मिलती है पापा। मैंने हर दिन आपको अपने काम के प्रति समर्पित देखा है।
 
मैंने आपको गिरते और फिर मजबूती से खड़े होते देखा है। मैंने जितने भी लोगों को देखा है, आप उन सब में सबसे अच्छे हो। आप मुझे प्रेरित करते हैं और मेरा हौसला बढ़ाते हैं। आप हमेशा से मेरे लिए एक अच्छे पिता रहे, लेकिन अब आप मेरे बेस्ट फ्रेंड है। मैं आपसे प्यार करती हूं और आपको गर्व महसूस करवाउंगी। आप दुनिया की हर खुशी के हकदार है। मैं प्रार्थना करती हूं कि इस साल आपको हरखुशी मिले।' 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »