25 Apr 2024, 01:37:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण सिल्वर स्क्रीन पर द्रौपदी का किरदार निभाती नजर आयेंगी। दीपिका एक एपिक पीरियड ड्रामा में काम करने जा रही हैं, जिसमें महाभारत की कहानी को द्रौपदी की नजरों से दिखाया जाएगा। माना जा रहा है कि दीपिका इस फिल्म में द्रौपदी का किरदार निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म को रिलायंस एंटरटेनमेंट के तहत प्रोड्यूस किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी महाभारत को उसकी पौराणिक कहानियों और सामाजिक-सांस्कृतिक प्रभाव के लिए जानते हैं।’’ इस एपिक कहानी से हमने बहुत से लाइफ लेसन सीखे हैं लेकिन जो कहानी हमने अभी तक सुनी है वह भारत के मर्दों के बारे में है। इस नये नजरिये से यह कहानी देखना ना सिर्फ दिलचस्प है बल्कि जरूरी भी है। कहा जा रहा है कि फिल्म महाभारत के मेकर्स ने एक नॉवेल के राइट्स खरीदे हैं। इस नॉवेल से ही फिल्म की कहानी को ली जायेगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »