29 Mar 2024, 13:19:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

स्टेशन की दीवारें पेंट कर रही है मुकेश अंबानी की बहु

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 8 2019 1:05PM | Updated Date: Nov 8 2019 1:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत के सबसे बड़े उघोगपति मुकेश अंबानी की बहु श्लोका मेहता की कुछ तस्‍वीरें सामने आई है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर मुबंई रेलवे स्टेशन से श्लोका की एक फोटो काफी वायरल हो रही ही है। फोटो  में श्लोका दीवारों को पेंट करते हुए दिख रही हैं। इन तस्वीरों में श्लोका के अलावा उनके कुछ दोस्त भी नजर आ रहे हैं। 
 
श्लोका की इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर श्लोका आकाश अंबानी फैन पेज से साझा किया गया है। पोस्ट में दावा किया गया है कि यह तस्वीरें अक्टूबर साल 2016 की दान उत्सव वीक की Sandhurst रोड रेलवे स्टेशन मुंबई की हैं। तस्वीरों में श्लोका रेलवे स्टेशन की दीवारों पर पेंटिंग करती हुई नजर आ रही हैं। 
 
इन तस्वीरों में श्लोका ने सफेद टी-शर्ट के अलावा ट्रैक पैंट पहना हुआ है। हाथ में ब्रश लिए कई तस्वीरों में श्लोका दोस्तों के साथ मुस्कुराती हुई दिखाई दे रही हैं। इससे पहले श्लोका की दिवाली पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं। अंबानी खानदान ने दिवाली से पहले पार्टी दी थी जिसमें श्लोका और आकाश अंबानी एक साथ नजर आए थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »