24 Apr 2024, 19:38:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सलमान की बहन के किरदार के लिये 15 दिन का समय लिया : नीलम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 6 2019 11:46AM | Updated Date: Nov 6 2019 11:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री नीलम का कहना है कि फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ में सलमान खान की बहन का किरदार निभाने के लिये हां कहने में उन्होंने 15 दिन का समय लिया। सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी फिल्म हम साथ साथ है को प्रदर्शित हुये 20 साल हो गये हैं। इस फिल्म में सलमान की बहन के किरदार के लिए नीलम को चुना गया था। हालांकि जब नीलम को ये रोल ऑफर किया गया तो वह चौंक गई थीं।
 
नीलम ने बताया,‘‘इस फिल्म के लिए निर्देशक सूरज आर बड़जात्या ने खुद उन्हें कॉल किया था। इस फिल्म में उन्हें  सलमान खान की बहन का रोल आॅफर किया गया था। इसके लिए अपना माइंड सेट करने के लिए उन्होंने 10 से 15  दिनों का वक्त लिया। नीलम ने बताया कि उन्हें इस फिल्म में बहन का किरदार प्ले करने का कोई पछतावा नहीं है। सूरज आर बड़जात्या  का कहना है कि वो नीलम के इस रोल के लिए हां बोलने को लेकर काफी आभारी हैं। गौरतलब है कि वर्ष 1999 में प्रदर्शित हम साथ साथ हैं में सलमान, सैफ अली खान, मोहनीश बहल, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और करिश्मा कपूर भी अहम भूमिकाओं में थीं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »