25 Apr 2024, 09:35:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अनिल, गोविंदा बनायेंगे दीवाना मस्ताना का सीक्वल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 3 2019 12:46PM | Updated Date: Nov 3 2019 12:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और गोविंदा अपनी सुपरहिट फिल्म दीवाना मस्ताना का सीक्वल बनाने जा रहे हैं। वर्ष 1997 में प्रदर्शित फिल्म दीवाना मस्ताना में अनिल, गोविंदा  और जूही चावला ने मुख्य भूमिका निभायी थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुयी थी। अनिल और गोविंदा  ने इस फिल्म के सीक्वल की घोषणा की है। अनिल  ने नच बलिए सीजन 9 में गोविंदा  के साथ मुलाकात की थी। अनिल ने इस मौके पर कहा था,‘‘क्योंकि गोविंदा  और मैं काफी समय बाद मिले हैं तो हम इस मौके पर एक खास अनाउंसमेंट करना चाहते हैं। हम अपनी फिल्म दीवाना मस्ताना 2 की घोषणा कर रहे हैं।’’  गौरतलब है कि डेविड धवन निर्देशित दीवाना मस्ताना में रवीना टंडन ने कैमियो किया था और वह दीवाना मस्ताना 2 का भी हिस्सा होने जा रही हैं। इस फिल्म में जॉन अब्राहम भी एक अहम किरदार निभाएंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »