16 Apr 2024, 14:56:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ऐश्वर्या का बड़ा खुलासा - मेरे दिल में है छेद, कई गंभीर बीमारी...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 3 2019 11:21AM | Updated Date: Nov 3 2019 11:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री ऐश्वर्या सखुजा का हाल ही में एक इंटरव्‍यू सामने आया है। ऐश्वर्या सखुजा ने साल 2008 में 'हैलो कौन? पहचान कौन' से टीवी इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 'लिफ्ट करा दे', 'सास बिना ससुराल', 'मैं ना भूलूंगी' सीरियल में नजर आईं। इसके साथ ही 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन सात में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा भी ले चुकी हैं. इसके अलावा कई शोज को होस्ट भी किया है। जिसमें 'नच बलिए शामिल है। नच बलिए के सेट पर एक बार एक्ट्रेस ऐश्वर्या ने बताया था कि वे टीबी से पीड़ित हैं।इसके साथ ही बताया कि उन्हें डायबिटीज की भी समस्या है।
 
 ऐश्वर्या सखुजा ने बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा- 'मैं हमेशा अपने पिता से मजाक करती हूं कि उन्होंने कैसा डिफेक्टिव बच्चा पैदा किया है। मेरे दिल में जन्म से ही छेद है। कई तरीके की बीमारियों से जूझ रही हूं। मुसीबतों ने बहुत सारी बातों को जीवन में उतार चढ़ाव दिया है। मैं अपने शरीर का सम्मान करती हूं। अब काम से ज्यादा प्राथमिकता स्वास्थ्य और खुशी को देती हूं।' बता दें कि ऐश्वर्या आखिरी बार सीरियल 'चंद्रशेखर' में नजर आई थीं. 'उजड़ा चमन' फिल्म से पहले ऐश्वर्या 'यू आर माई जान' फिल्म में नजर आई थीं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »